नमस्कार दोस्तों, अगर आप होली 2020 को ब्रिज क्षेत्र में मनाना चाह रहे हैं तो आपको अपनी कमर कसनी होगी क्यूंकि बृज में होली का कार्यक्रम लगभग 1 महीने तक चलता है और अगर होली के मुख्य कार्यक्रमों की बात करें तो ये लगभग 10 दिनों तक चलेंगे। होली के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत 3 मार्च से होगी और 12 मार्च तक होली अपने चरम पर मनाई जाएगी। अगर आप ब्रज यानि मथुरा वृन्दावन में आकर होली मनाना चाहते हैं होली 2020 पर आप अपने यात्रा का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार नियत कर सकते हैं।
![]() |
holi in barsana |
बृज की होली 2020 का यात्रा कार्यक्रम
(Brij Holi 2020 Complete itinerary in Hindi)
- 03 मार्च 2020 को बरसाना के राधा रानी मंदिर में दिन भर लड्डुमर होली का आनंद लें और वहीँ धर्मशाला में रात्रि विश्राम करें
- 04 मार्च 2020 को बरसाना की रंगीली गली में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली खेली जाएगी जिसका आप भरपूर आनंद उठायें।
- 05 मार्च 2020 को बरसाना में रात्रि विश्राम के बाद सुबह सुबह बरसाना की टोली के साथ नंदगाव पहुचें और नंदगांव की लठामार होली का मज़ा लें।
- 05 मार्च 2020 गांव रावल में लठामार / रंग होली का भी आनंद आप ले सकते हैं।
- 06 मार्च 2020 सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में सांस्कृतिक/ फूलों की होली का आयोजन किया जाता है जिसमें आनंद लेकर आप सांय को
- 06 मार्च 2020 वृन्दावन के प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर की होली का आनंद उठायें।
- 07 मार्च 2020 को सुबह गोकुल में छड़ीमार होली के दर्शन करें।
- 09 मार्च 2020 प्रह्लाद के गांव के पास फालैन में जलती हुई होली से पंडा निकलेगा को स्वयं कौतुहल का विषय है।
- 09 मार्च 2020 को श्रीद्वारिकाधीश मंदिर मथुरा से होली डोला का नगर भ्रमण आयोजित किया जाता है।
- 10 मार्च 2020 को सुबह श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में टेसू फूल / अबीर गुलाल होली खेली जाती है।
- 10 मार्च 2020 संपूर्ण जनपद मथुरा में अबीर-गुलाल / रंग होली
- 11 मार्च 2020 को मथुरा के बलदेव में दाऊजी मंदिर में हुरंगा का आयोजन किया जायेगा।
- 11 मार्च 2020 को राधा कुंड के पास गांव मुखराई में चरकुला नृत्य/सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।
- 11 मार्च 2020 को गांव जाब (नंदगांव) में हुरंगा होगा।
- 12 मार्च 2020 को गांव बठैन गिडोह में हुरंगा के साथ होली के मुख्य कार्यक्रमों का समापन होगा।
loading...
Post a Comment